May 17, 2024

घर जवाईं रह रहे व्यक्ति की हत्या:रात को सोते समय घर के बाहर से उठाया, कुछ ही दूरी पर गला काट दिया; सुबह पता चला

अलवर. अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के हरसाना गांव में रात को सोते समय 35 साल के युवक की गला काट कर हत्या कर दी। हत्या का सुबह पता लगा। घटना का पता लगने पर सनसनी फैल गई। मौके के आसपास ग्रामीण जुट गए। पुलिस के अधिकारी, एफएसएल टीम व डॉग स्कवायड से जांच जारी है। पुलिस के अनुसार जल्दी मामले का खुलासा होगा।

ससुराल में रहता था मृतक
पुलिस ने बताया कि मृतक ताराचंद मूल रूप से दौसा के मण्डावर के गढ़ गांव का निवासी है। लक्ष्मणगढ़ के हरसाना में ससुराल है। ताराचंद ससुराल में ही रहता था। यहां पर चिनाई कारीगर का काम करता था। मंगलवार रात को वह घर के बाहर सो रहा था। रात को कुछ लोग आए। उसे उठाकर घर के पीछे ले गए। वहीं पर उसका शव मिला है। व्यक्ति की गला रेत कर हत्या की है। हत्या का सुबह पता लगा। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

पुलिस जल्दी करेगी खुलासा
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घर के पीछे शव मिला है। घर के बाहर सोते व्यक्ति को दूर ले जाकर पटका है। अभी जांच पड़ताल में लगे हैं कि हत्या किस तरह की है। इसके अलावा आवश्यक छानबीन की जा रही है। ताकि जल्दी हत्यारों का पता लग सके। पुलिस जल्दी ही मामले का खुलासा करेगी।