April 23, 2024

बीकानेर. शहर में बदमाश प्रवृति के लोगों का हौंसला बुलंद होता जा रहा है। ये लोग आये दिन लूटपाट, चोरी-डकैती व मारपीट जैसी वारदात को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला स्टेशन रोड़ से सामने आया है। जहां आधी रात को दो युवक होटल के मैन गेट को खोलकर लूटपाट करने की नियत से अंदर घुसने का प्रयास किया। जब होटल कर्मचारी ने मना किया इन बदमाशों ने उसके साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की। होटल कर्मचारी ने बताया कि ये दोनों युवक बुधवार शाम को होटल आये और खाना मांगा। इस पर कर्मचारी ने होटल में खाना नहीं होने की बात कही। उसके बाद देर रात को करीब डेढ़ बजे ये दोनों युवक वापिस होटल आए और चुपके से होटल का मैन गेट खोलने का प्रयास किया। जब गेट खुलने की आवाज आई तो होटल कर्मचारी की नींद खुली और बाहर जाकर देखा तो दोनों युवक गेट खोलने का प्रयास कर रहे थे। जब कर्मचारी गेट खोलने से मना किया वे दोनों युवक अंदर घुस आए और होटल कर्मचारी के साथ मारपीट की। इस पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। होटल मालिक ने बताया कि इस घटना की शिकायत कोटगेट पुलिस को दी गई है।