बीकानेर संभाग : पत्नी ने पति के खिलाफ करवाया धोखाधड़ी का मामला दर्ज, बोलीं- मेरे बैंक खाते की थी जानकारी, 10 लाख रुपए से ज्यादा निकाले
श्रीगंगानगर। महिला ने अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि पति ने उसके बैंक खाते से जुड़ी जानकारी का दुरुपयोग करते हुए रुपए निकाले है। मामला श्रीगंगानगर के गजसिंहपुर का है। जांच हैड कॉन्स्टेबल मनोहरलाल कर रहे है। गजसिंहपुर के गांव 43 जीजी की संदीप कौर पत्नी गुरजीतसिंह ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी गुरजीतसिंह से कुछ समय पहले शादी हुई थी। उसने अपना ब्यूटी पार्लर का काम शुरू किया। इससे पति नाराज रहने लगा। उनके बीच इसे लेकर विवाद बढ़ गया। महिला का आरोप है कि पति गुरजीत सिंह को उसके बैंक खाते से जुड़ी कई जानकारी थी। पति ने उसके बैंक खाते से 10.45 लाख रुपए निकाल लिए। जांच अधिकारी मनोहरलाल ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के थाने बुलाया गया है। उनके बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।