April 18, 2024

बीकानेर / धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म, बनाई अश्लील क्लिप, वायरल करने की धमकी देकर कई बार किया शोषण
बीकानेर। विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला शहर के सिटी कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। इस संबंध में पीडि़ता ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी संजय सिंह राठौड़ से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता शादीशुदा है। जिसका आरोप है कि मोहम्मद शरीफ छींपा का उसके घर पर आना-जाना था। इस दिन आरोपी ने धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अपने मोबाइल में अश्लील क्लिप बना ली। आरोप है कि इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। थानाधिकारी संजय सिंह ने बताया कि पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।