April 20, 2024

बीकानेर- 33 केवी की लाइन से झुलसा मजदूर:पाइप लाइन के लिए गड्ढा खोदते समय हादसा

नोखा में पेयजल के लिए पाइप लाइन लगाते समय गड्ढा खोदते समय करंट लगने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया। जिसे गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए निजी वाहन से नोखा की बागड़ी अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार कर बीकानेर पीबीएम अस्पताल भर्ती करवा दिया गया। जानकारी के अनुसार नोखा कानपुरा बस्ती में पेयजल पाइप डालने के लिए वार्ड नंबर 5 निवासी मजदूर पुखराज भार्गव गड्ढा खोद रहा था।

निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल
इस दौरान काला रंग का पाईप में 33 हजार केवी की लाईन को पेयजल की पाइप लाइन समझ कर उसे गेंती से प्रहार कर दिया। इस दौरान 33 हजार केवी लाइन ने उसे चपेट में लिया और इस दौरान वो बुरी तरह झुलस गया। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने उसे उठे और निजी वाहन से उसे नोखा की बागड़ी अस्पताल लाया गया। जहां से उसे बीकानेर रैफर कर दिया। सूचना मिलने पर नोखा विद्युत विभाग के कार्मिक मौके पर और घटना की जानकारी ली।