March 28, 2024

बीकानेर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री की जयंती गांधी पार्क में मनाकर, उनके आदर्शों का स्मरण किया गया।
समाज कल्याण सप्ताह के दूसरे दिन अनुसूचित जाति कल्याण दिवस भी मनाया गया। कोविड-19 के चलते गांधी पार्क में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की गई। इस मौके पर गांधी पार्क में पहुंचने वाले लोगों की थर्मल स्कैनर द्वारा तापमान नामा गया और हाथ सेनेटाईज करवाएं गए।
नगर निगम की महापौर सुशीला राजपुरोहित, जिला पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी, एडीएम (सिटी) सुनीता चैधरी, नगर विकास न्यास सचिव मेघराज सिंह मीना, उपायुक्त निगम पंकज शर्मा, मंगलाराम पूनिया, कुलसचिव पशुपालन विश्वविद्यालय अजीत सिंह राजावत, उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एल.डी.पंवार, समाज कल्याण अधिकारी वाजिद खान, अधीक्षक उद्यान सुनील जावा, सचिव नगर निगम अभिषेक गहलोत समेत स्काउट के मान महेन्द्र सिंह भाटी, जसवंत सिंह राजपुरोहित आदि ने महात्मा गांधी तथा शास्त्री जी के चित्र पर पुप्पांजलि अर्पित कर,श्रद्धांजलि दी ।