April 23, 2024

बीकानेर। जिले में कोरोना की चैन टूट ही नहीं रही है। शहर व गांव में कोरोना का संक्रमण पांव पसार सब की चिंताएं बढ़ा रहा है। पहली लिस्ट में 155 पॉजिटिव सामने आएं है। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ शैतान सिंह राठौड़ आज covid-19 पॉजिटिव पाए गये। डॉक्टर राठौड़ ने बयान जारी कर बताया कि उनको बीते दिन covid-19 के लक्षण प्रतीत होने के कारण आज covid-19 जांच करवाई। डॉ राठौड़ ने बताया कि गत दिनों में उनके संपर्क में आए हुए सभी व्यक्ति सतर्क रहते हुए अपनी covid-19 जांच करवा लें।