April 25, 2024

बीकानेर. अंचल में गर्मी के तेवर लगातार जारी है। गर्मी के साथ उमस से हाल- बेहाल है। सोमवार सुबह से ही तेज धूप है। वही इससे पहले रविवार को भी गर्मी और उमस थी। आसमान साफ होने के चलते तेज धूप थी। लोगों को अब मानसून का इंतजार है। इस दौरान रविवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री वही न्यूनतम पारा 32 डिग्री रहा।