दुल्हन का कारनामा : शादी के नौ दिन बाद पीहर गई, नहीं लौटी वापस, क्या है मामला, पढ़ें पूरी खबर…
पाली। जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र में शादी करने के नौ दिन बाद रुपए-गहने लेकर पीहर गई दुल्हन के वापस नहीं लौटी। एक व्यक्ति ने कोर्ट के जरिए दुल्हन सहित चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वही शादी के नाम पर ढाई लाख रुपए हडपने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि कोसेलाव गांव निवासी भूराराम ने रिपोर्ट में बताया कि बेटे की शादी के लिए लड़की ढूंढने के दौरान सांडेराव निवासी रमेश कुमार पुत्र चतराराम सरगरा और बिरामी निवासी मोतीलाल मेघवाल उसके पास आए और कहा कि तुम्हारे बेटे की शादी करवा देंगे। लेकिन इसके लिए ढाई लाख रुपए खर्च करने होंगे। चार जुलाई को उन्हें पाली में एक लड़की का परिचय सोनू पुत्र पप्पूराम यादव निवासी फिरोजाबाद जिला आगरा (उत्तर प्रदेश) से करवाया। शादी करवाने के लिए सहमति पत्र के दस्तावेज पर सोनू के अंगूठा निशान नोटेरी पब्लिक पाली के समक्ष करवाए। इसके बाद दुल्हन सोनू को लेकर वें कोसेलाव आ गए।
वहां पर नौ दिन रहने के बाद आगरा से दो लड़के आए और रिश्तेदार बताते हुए पीहर ले गए। वही दुल्हन सोनू ने कुछ रुपए और शादी के बाद दिए गहने साथ ले गई। इसके बाद उनके पुत्र मुकेश की ओर से कई बार फोन किए गए, लेकिन वो जवाब नही दे रही। रिपोर्ट में बताया कि मोतीलाल, रमेश कुमार, सोनू व अन्य ने षडयन्त्र के तहत उनके साथ धोखाधड़ी की और शादी करवाने के नाम पर ढाई लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।