April 26, 2024

फिर झमाझम बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
बीकानेर।
प्रदेश से मानसून की विदाई के साथ ही अब लोगों को भीषण गर्मी और उमस से हल्की राहत मिलने लगी है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन और रात का तापमान मिला-जुला दर्ज किया गया। इस दौरान रात के तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। बीकानेर में भी दिन में तेज धूप ने गर्मी का एहसास करा दिया है। हालांकि रात को ठंडी हवाएं चलती जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।
साथ ही प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात का तापमान 23 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान सिरोही में बीती रात 18.4 डिग्री के साथ सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। हालांकि अभी भी करीब एक दर्जन से ज्यादा जिलों में दिन का तापमान 36 डिग्री के पार दर्ज किया गया है. वहीं 39.4 डिग्री के साथ टोंक में बीते 24 घंटों में सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।

यहां हो सकती है बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी
मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई के साथ ही अगले 48 घंटों तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहने की संभावना है। वहीं 5 अक्टूबर से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में एक बार फिर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है.।

इन जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना
5, 6 और 7 अक्टूबर के दौरान भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकतर स्थानों पर मौसम अगले एक सप्ताह तक पूरी तरह से शुष्क बने रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।