April 24, 2024

22 साल की लड़की से कांग्रेस पार्षद ने की छेड़छाड़ : जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश की, पुलिस ने पकड़ा को धमकी देता रहा

उदयपुर। उदयपुर नगर निगम के कांग्रेस पार्षद पर 22 साल की युवती ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। शनिवार रात युवती अपने दो दोस्तों के साथ प्रतापनगर चौराहे पर खड़ी थी। इसी दौरान पार्षद संजय भगतानी (43) मौके पर पहुंचे। युवती को साथ चलने के लिए कहने लगे। युवती ने मना किया तो शराब के नशे में भगतानी ने उसे जबरन खींचकर कार में बिठाने की कोशिश की। इसके बाद युवती को उसके साथ मौजूद युवक ने खींचकर बचाया।
इसके बाद पीड़िता भागकर थाने पहुंची। पूरी घटना के बारे में बताया। इसके कुछ देर बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। भगतानी चौराहे पर खड़े थे। इसके बाद पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की करने पर उन्हें शांतिभंग में गिरफ्तार किया।
डीएसपी शिप्रा राजावत ने बताया कि पीड़िता प्रतापनगर इलाके में किराए के घर में रहती है। कॉलेज स्टूडेंट है। नाथद्वारा की रहने वाली है। रात करीब 12 बजे चाय पीने के लिए चौराहे पर पहुंची थी। इसी दौरान पार्षद ने उसके साथ छेड़छाड़ कर साथ चलने के लिए जबरदस्ती की। इसके बाद युवती अपने मित्र के साथ बाइक पर तुरंत थाने पहुंची। कुछ देर बाद जब पुलिस पार्षद को पकड़ने पहुंची। गालियां देना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान भगतानी शराब के नशे में धुत था।

छेड़छाड़ नहीं, पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार किया
संजय को शनिवार शाम करीब 5 बजे एडीएम के सामने पेश किया। इसके बाद डीएसपी राजावत ने बताया कि पार्षद को छेड़छाड़ के केस में नहीं बल्कि हंगामा करने और गाली-गलौच करने के कारण शांतिभंग में पकड़ा।छेड़छाड़ वाले मामले में पुलिस अब दोनों पक्षों से पूछताछ करेगी। इसके बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज होंगे। आरोप सही होने पर भगतानी की गिरफ्तारी संभव हैं। फिलहाल उस केस में गिरफ्तारी नहीं की गई हैं। संजय को शांतिभंग के मामले से छोड़ दिया गया है।
पीड़ित युवती ने बताया कि यदि वक्त रहते उसका साथी उसे नहीं बचाता तो भगतानी उनकी कार में साथ ड़ालकर ले जाता। पहले उन्होंने पास में आकर कार रोकी। इसके बाद कुछ कमेंट किए। साथ चलने को कहा। इस पर जब उसने कहा कि मै आपको नहीं जानती हूं। आप कैसे बात कर रहे हैं? तो भगतानी ने खींचकर पकड़ने की कोशिश की।

पुलिस वाले को हटवाने की दी धमकी
पीड़िता ने कहा कि भगतानी कह रहे थे कि उन्हें उदयपुर का बच्चा उन्हें जानता है। वो कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी है। इसके बाद जब पुलिसकर्मी पकड़ने पहुंचे तो उदयपुर के एक पूर्व सांसद का जिक्र कर बार-बार थाने से हटवाने की धमकियां देते रहे।

कांग्रेस पार्षद हैं भगतानी
बता दें कि संजय भगतानी कांग्रेस के पार्षद हैं। कई समय से कांग्रेस में नेताओं से विवाद चल रहे हैं। कुछ समय पहले वे बीजेपी जॉइन करने की बात से चर्चा में आए थे। संजय ने कहा ता कि जनता की सेवा के लिए वे राजनीति का आए थे। लेकिन राजनीति सिर्फ भ्रष्टाचारियों और चाटुकारिता करने वाले लोगों का धंधा बन कर रह गई। ऐसे में अब मैं राजनीति में नहीं रहना चाहते। इस मामले में उदयपुर में किसी भी बीजेपी नेता को जानकारी नहीं थी। हालांकि उस वक्त भी दोनों पार्टियों के नेताओं ने उनकी बात को किसी ने सीरियस नहीं लिया था।