April 26, 2024

ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। एक तरफ जहां लोग खुद को ऊनी कपड़ों से पैक कर रहे हैं, वहीं खानपान में भी कुछ बदलाव कर शरीर को गर्म रखा जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं कुछ टिप्स जिसे अपनी डायट में शामिल कर आप भी सर्दी से बच सकते हैं
1. दालचीनी हमारे शरीर के अंदर की अतिरिक्त नमी को सुखाने और हमें अंदर से गर्म रखने में मदद करती हैं। यह पाचन तंत्र को भी सही रखती है।
2. काली मिर्च में ऐंटिसेप्टिक और ऐंटिऑक्सिडेंट गुण होते हैं। इसे सूप या चाय में जरूर डालना चाहिए। ऐसा करने से खांसी व जुकाम हमेशा दूर रहता है।
3. लहसुन ऐंटिबायॉटिक होने के साथ-साथ सर्दी-जुकाम के लिए बेहतरीन औषधी है। ठंड में लहसुन की चटनी बनाई जा सकती है। इसे सब्जी में भी डाल सकते हैं। वहीं, हरी मेथी को सब्जी व पराठे बनाकर खाया जा सकता है। मेथी दाने के लड्डू भी फायदेमंद हैं।
4. वैसे तो सभी मौसम में शहद का सेवन लाभकारी है, लेकिन सर्दियों में शहद रामबाण की तरह काम करता है। अगर आप शहद को थोड़ा-सा चख लेंगे तो आपकी पाचन क्रिया में सुधार आएगा और आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी।