April 25, 2024

कोरोना के दो साल बाद होगा दशहरे का भव्य आयोजन, अलर्ट हुआ प्रशासन
बीकानेर।
पूरे विश्व को बुराई पर अच्छाई की जीत की प्रेरणा देने वाला दशहरा पर्व कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो सालो से बीकानेर में आयोजित नहीं किया गया। लेकिन इस बार दशहरा कमेटी इसे भव्य स्तर पर मनाने जा रही है। इसी के तहत करणी सिंह स्टेडियम में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के भव्य पुतलों के निर्माण कार्य कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही बीकानेर सहित ग्रामीण इलाकों में भी इस बार रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होगा।

कोरोना महामारी के चलते 2 साल दशहरा दहन का भव्य कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाया। लेकिन इस बार कोरोना के संक्रमण के कम होने के साथ ही दशहरे पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही है। करणी सिंह स्टेडियम सहित ग्रामीण इलाकों के खाजूवाला खेल स्टेडियम में 5 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इसे लेकर कलाकारों के द्वारा रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतले बनाए जा रहे है।

खाजूवाला दशहरा कमेटी के अध्यक्ष मंगल सिंह ने बताया कि उत्तरप्रदेश के कलाकारों के द्वारा रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। पुतला दहन के साथ इस बार भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ लंका का दृश्य भी दिखाया जाएगा। बैठक और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बंदोबस्त किए जा रहें हैं। नगर पालिका चेयरमैन अशोक कुमार ने बताया कि आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था को विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन के साथ नगर पालिका प्रशासन भी पूरे बंदोबस्त के साथ व्यवस्था में लगे हुए हैं।