जिम्बाब्वे के दिग्गज क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक जिंदा हैं। बुधवार सुबह उनके निधन की खबर सबसे पहले पूर्व साथी खिलाड़ी हेनरी ओलंगा ने सोशल मीडिया पर दी थी। बाद में उन्होंने पोस्ट को हटा दिया। कुछ घंटे के बाद कहा कि वे (स्ट्रीक) जीवित हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक स्ट्रीक ने कहा, ‘मैं यह जानकर बहुत परेशान हूं कि सोशल मीडिया के युग में किसी के निधन की खबर बिना पुष्टि के कैसे फैलाई जा सकती है।’
ओलंगा ने लिखा था- स्ट्रीक अब दूसरी दुनिया से चले गए
हेनरी ओलंगा ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था, ‘दुखद खबर आई है कि हीथ स्ट्रीक अब दूसरी दुनिया से चले गए हैं। जिम्बाब्वे क्रिकेट के महान क्रिकेटर की आत्मा को शांति मिले। आपके साथ खेलना सम्मान की बात रही।’
ओलंगा ने कहा- स्ट्रीक जीवित हैं, मैंने उनसे बात की
ओलंगा ने निधन वाले ट्वीट को डिलीट कर दिया। कहा, ‘स्ट्रीक जीवित हैं। उनके निधन की खबर काफी तेजी के फैली। मैने अभी उनसे बात की। तीसरे अंपायर ने उन्हें वापस बुला लिया। वह जीवित हैं।’