April 25, 2024

ईलाज के नाम पर हैवान बना डॉक्टर, ऐसी दवा दी कि सुन्न हो गई महिला, रोती रही और डॉक्टर …

जयपुर। ईलाज के लिए डॉक्टर के पास आई एक महिला के साथ डॉक्टर ने हैवानियत की हदें पार कर दी। उसने इलाज के बहाने महिला के साथ रेप किया। महिला को ऐसी दवा दी कि उसके हाथ, पैर और शरीर सुन्न हो गया। उसके बाद डॉक्टर उसके साथ रेप करता रहा। वह रोती रही, लेकिन कुछ हरकत कर नहीं सकी। बाद में जब वह पूरी तरह से होश में आई तो जैसे तैसे घर पहुंची।
वहां जाकर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और थाने मं केस दर्ज कराया। मामले की जांच करधनी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया कि सरना डूंगर क्षेत्र में रहने वाली महिला कुछ दिन पहले बीमार हो गई थी। वह इलाज कराने के लिए घर के नजदीक ही स्थित एक निजी क्लिनिक चली गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि डॉक्टर के पास और भी लोग मौजूद थे। वे उनका इलाज कर रहे थे।
जब मेरी बारी आई तो डॉक्टर ने शांति से सब कुछ बताने को कहा। इस दौरान पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक भी दी और कहा कि रिलेक्स हो जाओ और फिर सब कुछ बताओ। पीडिता ने बताया कि जब कोल्ड ंिड्रंक पीने के बाद बेहोशी छाने लगी तो डॉक्टर ने नजदीक ही मरीजों को चैक करने वाले बैड़ पर लिटा दिया। उसके बाद अपना काम करने लगा। इस बीच पीड़िता के हाथ पैर सुन्न होने लगे तो डॉक्टर ने छेडछाड़ करना शुरु कर दिया और फिर रेप किया।
किसी को भी बताने पर धमकाया। पीडिता ने परिवार की मदद से केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पुष्पेन्द्र नाम के एक डॉक्टर पर केस दर्ज कर लिया है।