April 19, 2024

बीकानेर. प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून ने राजस्थान के दक्षिणी जिलों से प्रवेश किया है। मानसून के चलते कई जिलों में बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मीं से राहत मिली। जानकारी के अनुसार मानसून ने दक्षिणी जिलों से प्रवेश किया और पश्चिम की ओर बढ़ा। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी जिलों बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़ होते मानसून तेजी से पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जालोर को पूरा करते हुए जैसलमेर और पाली तक पहुंच गया। वही कुछ अन्य जिलों में भी मानसून ने दस्तक दे दी है।

बीकानेर में दिनभर रहा बारिश का इंतजार
शहर में दिनभर उमस ने हाल बेहाल किया, दिनभर लोग बारिश का इंतजार करते रहे। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। इसी बीच शहर का अधिकत तापमान 44 डिग्री पहुँच गया वही न्यूनतम 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।