April 25, 2024

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की महामारी और उसके चलते लगे लॉकडाउन से देश की अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगा है। इसके चलते कई राज्यों ने घाटापूर्ति के लिए कुछ समय पहले शराब के दामों में वृद्धी की थी। इसमें राजस्थान राज्य भी शामिल है। लेकिन अब शराब के बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है। देश में यह बढ़ोतरी पूरे 83 दिन के बाद हुई है। दोनोंमें 60 पैसा प्रति लीटर तक की वृद्धी हुई है। बताया जा रहा है कि देश में लॉकडाउन के कारण जो प्रतिबंध थे उनमें छूट देने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धी की वजह से हुई है। इससे पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 16 मार्च के बाद ऐसा हुआ है।