ऑपरेशन साइबर क्लीन : पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपराधियों को फॉलो करने वाले एक महिला सहित छह को किया गिरफ्तार
बीकानेर। ऑपरेशन साइबर क्लीन के तहत पुलिस ने एक्शन में कार्रवाई कर रही है। लगातार बीकानेर में गैंगस्टर, अपराधियों को फॉलो करने वाले और सोशल मीडिया पर भय व्याप्त करने वालों की धरपकड़ की जा रही है। दरअसल पुलिस मुख्यालय के अभियान के तहत प्रदेशभर में ऐसी कार्रवाई जारी है। बीकानेर पुलिस ने आज अलग-अलग थानों की टीमों ने साइबर सेलके साथ पांच थानों के साथ मिलकर एक महिला और पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने ईनामी अपराधी के सोशल मीडिया को हैंडल किया। नोखा पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें राधेश्याम पुत्र नरेंद्र कुमार बिश्नोई उम्र 18 साल और राधेश्याम पुत्र भंवरलाल जाट उम्र 26 साल को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर आरोप है कि लाइटर गन से लोगों को डराने व धमकाने व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का कृत्य किया। महाजन पुलिस ने रामकिरण उर्फ राजेश नाई उम्र 22 साल को गिरफ्तार किया है। उसने भी सोशल मीडिया पर आपराधिक प्रवृति के लोगों का गुणगान किया। कोटगेट पुलिस ने आशीश तंवर उम्र 23 साल को गिरफ्तार किया है। हथियारों के साथ पोस्ट शेयर करने के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है। गजनेर पुलिस ने अशोक मेघवाल उम्र 23 साल को गिरफ्तार किया है। उसने भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पुलिस ने पांच हजार के ईनामी अनिल विश्रोई के सोशल मीडिया का फॉलो करने और फरारी में सहयोग करने चलते महिला को गिरफ्तार किया है। जिले के कई थानों में वांछित इनामी अपराधी अनिल बिश्नोई की महिला साथी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने इस महिला का नाम उजागर नहीं किया है।
ऑपरेशन साइबर क्लीन : पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपराधियों को फॉलो करने वाले एक महिला सहित छह को किया गिरफ्तार
