March 28, 2024

भाजपा महासचिव का बड़ा दावा-कांग्रेस छोड़ने को तैयार 11 असंतुष्ट विधायक

महाराष्ट्र के बाद अब गोवा में भी विधायकों की खींचतान जारी है। कांग्रेस ने दावा किया था कि उसका ग्यारह विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस ने अपने दो विधायकों माइकल लोबो और दिगंबर कामत पर भाजपा के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया है। इस बीच, भाजपा के महासचिव और गोवा भाजपा के प्रभारी सीटी रवि ने सोमवार को बड़ा दावा किया कि गोवा कांग्रेस के ग्यारह विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि गोवा कांग्रेस के कई अन्य नेता भी भाजपा के संपर्क में हैं। उम्मीद है कि जल्द ही ये असंतुष्ट नेता भाजपा में शामिल हो जाएंगे।