April 19, 2024

भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दल भाजपा  को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री व हिमाचल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खिमी राम शर्मा मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदगी में नई दिल्ली में खिमी राम ने कांग्रेस का दामन थामा। खिमी राम जिला कुल्लू से पहला चुनाव लड़े थे।  साल 1999 में उन्होंने बतौर जिला परिषद चुनाव लड़ा था। बाद में जिला परिषद अध्यक्ष भी बने।