April 19, 2024

जयपुर. प्रदेश में श्रीगंगानगर, बीकानेर, पिलानी और फलौदी में हल्की बारिश हुई। राजधानी जयपुर में मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को राजधानी में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: ३४ डिग्री और २६ डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बरसात का दौर कम होने से शनिवार को राजधानी में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। गर्मी और उमस से दिन भर लोगों को परेशान किया। राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान ३३.६ डिग्री दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान कोटा का ३४.६ डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मौसम विभाग ने भी आगामी चार दिन तक बरसात को लेकर किसी प्रकार की कोई चेतावनी नहीं दी है। विभाग के मुताबिक प्रदेश में आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।