April 24, 2024

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश से मानूसन की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की जा रही है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हो रही है। वहीं प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहा। राजधानी का शनिवार का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में अजमेर का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री, कोटा 37.0 डिग्री, डबोक 35.0 डिग्री, बाड़मेर 39.2 डिग्री, जैसलमेर 39.0 डिग्री, जोधपुर 37.0 डिग्री, बीकानेर39.2 डिग्री, चूरू 40.9 डिग्री, श्रीगंगानगर 38.4 डिग्री, भीलवाड़ा 36. डिग्री, वनस्थली 37.8 डिग्री, अलवर 36.2 डिग्री, पिलानी 39.0 डिग्री, सीकर 36.5 डिग्री, चित्तौडगढ़़ 35.5 डिग्री और फलौदी का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार राज्य में मानसून ने 24 जून को दस्तक दी थी। सामान्य तौर पर मानसून 18 सितंबर के आसपास राज्य से विदाई लेता है लेकिन इस बार यह 28 सितंबर को वापस होना शुरू हुआ। यानी लगभग दस दिन ज्यादा रुका। इस दौरान राज्य में सामान्य 415 मिलीमीटर से आठ प्रतिशत ज्यादा 449.8 मिलीमीटर बारिश हुई।