April 24, 2024

मुकबधिर युवती के साथ रेप : मुख्य बधिर युवक समेत 4 ने किया रेप, पैर टूटने पर अस्पताल पहुंचने पर उसके गर्भवती होने का पता लगा

उदयपुर। उदयपुर के हिरणमगरी इलाके में एक मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ट्रांसलेटर की मदद से एमबी अस्पताल में पीड़िता के बयान लिए है। युवती के साथ अलग-अलग वक्त में 4 युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों में एक मूकबधिर भी शामिल है। इस मामले में सुखेर स्थित सखी सुरक्षा शेल्टर होम की बड़ी लापरवाही भी सामने आई। बुधवार देर को शेल्टर होम से पीड़िता ने भागने की कोशिश की थी। इसी दौरान वो दीवार से गिर गई और पांव टूट गया। इसके बाद गुरूवार को उसे एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया। तब उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को डिटेन भी किया है। आरोपियों को फोटो देखकर युवती ने पहचान की है।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले हिरणमगरी सेक्टर 3 विवेक पार्क के आसपास कुछ लोगों ने एक मूकबधिर युवती को लावारिस अवस्था मे घूमते देखा, तो इसकी सूचना सीडब्ल्यूसी को दी। इसके बाद पीड़िता को सुखेर स्थित सखी सुरक्षा शेल्टर होम में रखवाया गया। सामान्य महिलाओं के बीच यह मुक बधिर युवती रहने में बेहद परेशान हुई। वहां से भागने के प्रयास में उसका पैर टूट गया। गुरुवार को सखी सुरक्षा शेल्टर होम से इसे एमबी अस्पताल भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के बयान लेने के लिए एक ट्रांसलेटर को बुलाया गया। जहां उसने चार लोगों द्वारा उसके साथ अलग अलग समय पर दुष्कर्म करना बताया। थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने बताया कि बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया है कि वह 5 महीने की गर्भवती है। वही ट्रांसलेटर की मदद से लिए गए बयानों के बाद बच्ची ने दुष्कर्म के आरोपियों को भी पहचान लिया है। पीड़िता के बयान ले लिए गए हैं।
वही समाज सेविका परवीन बानो ने बताया कि बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में परिजनों द्वारा ही पुलिस को गुमराह किया गया। झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस भी पहले एक अंधे व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने की बात कह रही थी लेकिन अब मामले का खुलासा होने के बाद जब ट्रांसलेटर की मदद से बच्ची के बयान लिए गए तो पुलिस ने भी एक से ज्यादा लोगों द्वारा दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की हैं।
मुकबधिर पीड़िता हिरणमगरी क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पिता की मौत हो चुकी हैं और मां मजदूरी कर गुजारा करती है। पीड़िता का एक बड़ा भाई और बहन है, जो शादी होने के बाद से अलग-अलग रहते है। पीड़िता की मां के साथ छोटा भाई रहता है। पुलिस ने बताया कि युवती की शादी हो चुकी है। कुछ समय बाद पति ने उसे छोड़ दिया था। युवती विशेष स्कूल में सातवी तक पढ़ी लिखी है। तब से आरोपी को वो जानती है। युवती के साथ रेप करने में मुख्य आरोपी भी मुख्य बधिर है। उसके साथ उसके दोस्तों ने भी रेप किया था। पीड़िता के मुकबधिर होने से पुलिस को भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।