April 18, 2024

दुष्कर्म पीडि़ता ने परिचित से मांगी मदद, वह भी निकला दुष्कर्मी, अब पुलिस के पास पहुंची पीड़िता
जोधपुर। शहर में दो लोग एक महिला का पांच साल तक यौन शोषण करते रहे। आखिरकार अब महिला ने हिम्मत जुटा इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मार्निंग व इवनिंग वॉक के दौरान महिला की जानपहचान एक व्यक्ति से हुई। बात आगे बढ़ी। कभी कभार मिलना भी हुआ। ऐसी ही एक मुलाकात में दोस्त बने व्यक्ति ने नशीला पेय पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियों को वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण करता रहा। कुछ दिन बाद में महिला ने अपने परिचित से इसका जिक्र किया तो वह भी उसका यौन शोषण करने लग गया। पुलिस ने बताया कि घटना में अब अनुसंधान किया जा रहा है। पीडि़ता करीबन 35 साल की है और उसका मेडिकल करवाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार वह अपने घर के आस पास ही पार्क में मार्निंग व इनविंग वॉक के लिए जाती थी। वर्ष 2016 में पार्क जाने के दौरान एक व्यक्ति से पहचान हो गई। तब व्यक्ति ने एक दिन उसे नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उससे दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं वह उसे वीडियो और फोटोग्राफ्स बनाकर ब्लैक मेल करने लगा। वह उससे परेशान हुई तब एक अन्य परिचित व्यक्ति को अपनी पीड़ा बताई। लेकिन उसने भी इसका फायदा उठाया और यौन शोषण करने लग गया। दोनों की लगातार धमकियों से परेशान महिला ने अब मामला दर्ज कराया है।