April 26, 2024

बीकानेर में फिर बढ़ रहा कोरोना का खतरा, आज चार पॉजीटिव मिले
बीकानेर। बीकानेर में लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। दो दिनों पूर्व ही बीकानेर के अलग-अलग क्षेत्रों से चार पॉजीटिव मिले थे। जिसके बाद आज फिर से जारी हुई सूची में चार पॉजीटिव मिले है। आज मिले पॉजीटिव में एक पॉजीटिव तिलक नगर का रहने वाला 57 वर्षीय पुरूष है। जो कि कल ही हरिद्धार से आया था। जिसके दोनो वैक्सीन लगी हुई है। वहीं दूसरा पॉजीटिव बजंरग धोरे के पास का रहने वाला है इसके भी दोनो वैक्सीन लगी हुई है। तीसरा पॉजीटिव 53 वर्षीय पुरूष है वहीं चौथा इंटर्न डॉक्टर मेडिकल हॉस्टल में है। डॉ. अबरार पंवार ने बताया कि बीकानेर में अब कुल 18 एक्टिव मामले है।