April 24, 2024

जोधपुर. एक युवक ने रविवार देर शाम को जन्मदिन पर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार शहर के सदर कोतवाली के नवचौकिया क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपने जन्मदिन पर रविवार देर शाम को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने बताया कि मृतक ने फांसी लगाने के करीब आधे घंटे पहले अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट अपलोड की। जिसमें लिखा कि मरने का इन्तजार हैं और जन्मदिन की बात भी कुछ निराली होती हैं।