May 6, 2024

बीकानेर। महाजन थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने बताया कि वह और उसका भाई 22 सितंबर 2019 को शिकार पर निकले थे। दोनों ने शराब पी रखी थी। इस दौरान शिकार करते समय आरोपी बजरंग नायक की बंदूक से निकली गोली उसके भाई रमेश नायक को गलती से लग गई। रमेश की मौत मौके पर ही हो गई। उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। इस दौरान आरोपी बजरंग फरार हो गया था। इस संबंध में महाजन थाना में 13 फरवरी को ही मामला दर्ज करवाया गया था। पुलिस की आरोपी पर लगातार नजर थी, जानकारी मिलने पर उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।