April 30, 2024

जोधपुर. शादी के दस दिन बाद ही एक दुल्हन सोने-चांदी के लाखों के आभूषण लेकर गायब हो गई। जानकारी के अनुसार बनाड़ थानान्तर्गत जाजीवाल कांकरला गांव में शादी के दस दिन बाद ही एक दुल्हन सोने-चांदी के लाखों के आभूषण लेकर गायब हो गई। पुलिस के अनुसार जाजीवाल कांकरला निवासी महेन्द्र देवासी की शादी १३ जुलाई को बूंदी जिले में बलदेवपुरा निवासी प्रतिभा के साथ कराई गई थी। शादी के दस दिन बाद २४ जुलाई की रात प्रतिभा बिना बताए घर से गायब हो गई। इस संबंध में २५ जुलाई को बनाड़ थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई। इस बीच, घर से शादी में करवाए सोने-चांदी के आभूषण भी गायब मिले। परिजन को अंदेशा है कि महिला ही आभूषण लेकर गायब हुई है। उनका आरोप है कि प्रतिभा को मुंशीलाल देवासी, कुलदीप रैगर, भीमा जाट व जितेन्द्र ने आभूषण के साथ गायब किया है। जो महिला के रिश्तेदार हैं। दुल्हन व उसके रिश्तेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।