April 29, 2024

शूटिंग के लिए आई एक्ट्रेस से साथी एक्टर ने होटल में बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया

जयपुर। जयपुर में एक एक्ट्रेस के साथ रेप हुआ। होटल में रुकने के दौरान साथी एक्टर ने कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। फिर बेहोशी की हालत में रेप कर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप किया। आखिर मुंबई पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया। फिर जीरो नंबर एफआईआर आमेर थाने भेजी गई है। अब आमेर थाना पुलिस मामले की जांच करेगी।

आमेर पुलिस ने बताया- अंधेरी मुंबई में रहने वाली 34 साल की वेब फिल्म एक्ट्रेस ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एक्ट्रेस ने बताया- साल 2010 से मुंबई में रहकर फिल्मों में काम कर रही है। साल 2019 में मुंबई में काम करते समय शूटिंग के दौरान गौरव सिंह से मुलाकात हुई थी। एक ही प्रोफेशन के कारण बातचीत होने लगी। इस दौरान वेब फिल्म में एक साथ काम करने से मना करने पर गौरव सिंह नाराज हो गया।

शूटिंग के लिए आए थे साथ
साल 2023 में वेब फिल्म की शूटिंग के लिए जयपुर आई थी। मुंबई एयरपोर्ट पर गौरव सिंह मिला। प्रोड्यूसर ने पूछने पर बताया- गौरव सिंह फिल्म में मुख्य भूमिका करने जा रहे हैं। ऐतराज करने पर इस बार शूट कर फिर दोबारा कास्ट नहीं करने के लिए कहा। वह और गौरव सिंह वेब फिल्म की टीम के साथ एक ही फ्लाइट में जयपुर आए।

कॉफी में मिलाकर पिलाया नशा
शूटिंग के दौरान कुकस के एक होटल में रुके। दोपहर के समय गौरव सिंह उसके रूम में कॉफी के लिए आया। बातचीत के दौरान खुद के लिए और उसके लिए कॉफी बनाई। कॉफी पीने के बाद बात करते हुए नींद आ गई। अगले दिन सुबह नींद खुलने पर गौरव सिंह कमरे में ही था।

मोबाइल में दिखाया रेप का वीडियो
पीड़िता ने बताया- उसके कमरे में होने का कारण पूछने पर गौरव सिंह ने कहा- तुम्हारे बेहोश होने के कारण वह यहीं सो गया था। शूटिंग के बाद गौरव सिंह उससे मिलने कमरे में आया। आरोपी गौरव सिंह ने अपने मोबाइल में उसके साथ रेप करते हुए का वीडियो दिखाया। विरोध करने पर मारपीट कर जबरन रेप किया।

शादी करने का दिया ऑफर
पीड़िता ने बताया- वीडियो वायरल की धमकी देने पर शूटिंग के दौरान पीड़िता चुपचाप रही। शूटिंग पूरी कर मुंबई लौटने पर आरोपी गौरव सिंह उसके घर आया। गलती होने की बात कहकर पुलिस में शिकायत नहीं करने के लिए कहा और शादी करने का ऑफर किया। गौरव के पास अश्लील वीडियो होने के कारण डर के मारे उसने शादी करने का ऑफर स्वीकार कर लिया।

दूरी बनाने पर धोखे का चला पता
शादी करने का झांसा देकर आरोपी गौरव सिंह उसके साथ रेप करने लगा। शादी करने का दबाव बनाने पर मारपीट करने लगा। जनवरी-2024 में जबरन मारपीट कर रेप किया। उसके बाद कॉल उठाना बंद कर दिया। फेसबुक-इंस्टाग्राम पर भी ब्लॉक कर दिया। दूरी बनाने पर धोखे का पता चलने पर पीड़िता ने मुंबई पुलिस को शिकायत दी। मुंबई पुलिस ने जीरो नंबर FIR काटकर जयपुर पुलिस को भेजी।

SHO (आमेर) अंतिम शर्मा का कहना है- मुंबई पुलिस की ओर से भेजी जीरो नंबर FIR पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता ने अपने ही साथी एक्टर पर शादी का झांसा देकर रेप की शिकायत की है। बयानों के लिए पीड़िता से कॉन्टैक्ट किया गया था। जयपुर आने के बाद पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे।