May 20, 2024

यह अभिनेता कार दुर्घटना में हुआ घायल, सोशल मीडिया पर शेयर किया हेल्थ अपडेट

अभिनेता शारवानंद टॉलीवुड का जाना माना नाम है। साउथ सिनेमा में अभिनेता की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस भी शारवानंद की फिल्में देखना बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में, अभिनेता की गाड़ी तड़के जुबली हिल्स में सीवीआर जंक्शन पर एक डिवाइडर से टकरा गई। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, फैंस अभिनेता के सलामती की दुआ करने लगे। हालांकि, अब अभिनेता ने सोशल मीडिया पर हेल्थ अपडेट साझा किया है। अभिनेता शारवानंद की टॉलीवु़ड इंडस्ट्री में काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इस तरह अचानक शारवानंद को साथ हुए इस दुर्घटना से उनके फैंस को काफी डरा दिया है। इस सूचना के सामने आते ही फैंस सोशल मीडिया पर अभिनेता को टैग कर के उनसे उनके हेल्थ की जानकारी की मांग कर रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने तो अभिनेता के नाम का हैशटैग ट्रेंड कर दिया है। अब इसी को देखते हुए शारवानंद ने खुद अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है।

शारवानंद ने खुद अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है।

शारवानंद