May 1, 2024

मंत्री द्वारा कलक्टर को कार्यक्रम से बाहर निकालने पर खफा हुए कर्मचारियों ने जताया विरोध
बीकानेर। रविन्द्र रंगमंच में सोमवार को आयोजित राजिविका के स्वयं सहायता समूहों का संवाद कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री रमेशचंद मीणा द्वारा कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल को बाहर निकालने के घटनाक्रम को लेकर कलेक्ट्रेट व यूआईटी के कर्मचारियों इसका विरोध किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि रविन्द्र रंगमंच में आयोजित संवाद कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री रमेशचंद मीणा ने कलक्टर भगवती प्रसाद के साथ दुव्र्यवहार किया गया। जिसका सभी कर्मचारी निंदा करते है। कर्मचारी ने कहा कि हम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग करते हुए वे अपने मंत्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देवे कि भविष्य में प्रकार पुनरावृति ना करे, अन्यथा सभी कर्मचारी लामबंद होकर सरकार के खिलाफ कदम उठा सकते है।
दरअसल, सोमवार सुबह बीकानेर के रविंद्र रंगमंच पर चल रहे कार्यक्रम के दौरान मीणा सरकार की योजनाओं के बारे में बोल रहे थे। इस दौरान मीणा ने पीछे मुड़कर देखा तो कलेक्टर मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। मीणा ने कहा- हम सरकार की योजनाओं पर बात कर रहे हैं। आप हमारी बात क्यों नहीं सुन रहे हैं। क्या इस सरकार पर ब्यूरोक्रेट इतने हावी हो गए हैं। इस पर कलेक्टर उठकर जाने लगे। मंत्री ने भी कह दिया- आप यहां से जाइये। इसके बाद कुछ अन्य लोगों ने कॉल किया और कलेक्टर को वापस बुलाया।