May 19, 2024

राजस्थान के मौसम को लेकर आई बड़ी अपडेट, पढ़ें पूरी खबर

जयपुर। राजधानी जयपुर समेेत प्रदेशभर में पारे में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। तेज और ठंडी हवाओं का असर सुबह शाम महसूस होने लगा है। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और सिरोही को छोडकऱ शेष सभी जिलों का बीती रात का पारा 15.0 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। सबसे कम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर का रिकॉर्ड किया गया। पिलानी, सीकर, चूरू, चित्तौडगढ़़, संगरिया अलवर, करौली और माउंट आबू का पारा 10.0 डिग्री या इससे कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक एक सप्ताह बाद सर्दी और बढ़ेगी साथ ही पारे में भी गिरावट आएगी।
राजधानी जयपुर की बात करें तो दिन में अभी भी गर्मी का दौर बरकरार है जबकि सुबह और शाम को सर्दी का अहसास होने लगा है। घरों में पंखे बंद हो गए हैं और गर्म कपड़े पहनने की शुरुआत हो चुकी है। वहीं दिन के तापमान की बात करें तो बाड़मेर का दिन का पारा 32.8डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक रहा।

प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 28.8…… 13.2
भीलवाड़ा 28.2…….. 10.4
वनस्थली 28.6……… 11.4
अलवर 26.7………. 7.9
जयपुर 26.6……. 12.8
पिलानी 29.8……… 9.7
सीकर 26.0…….. 7.5
कोटा 28.5……. 11.6
चित्तौडगढ़़ 29.0……. 11.1
डबोक 29.2…….. 10.3
बाड़मेर 32.8………. 17.5
जैसलमेर 30.5……… 15.2
जोधपुर 30.5…… 15.8
फलौदी 29.6……. 14.6
बीकानेर 29.0…. 12.0
चूूरू 27.2…. 7.2
श्रीगंगानगर 26.4…….. 11.5
धौलपुर 27.5………. 12.6
नागौर 27.5……. 12.5
टोंक 28.2……….. 13.6
बूंदी 27.6……… 13.8
अंता 26.9………… 10.4
चित्तौडगढ़़ 28.7……….. 8.4
डूंगरपुर 30.2……. 12.6
संगरिया 30.2……… 9.4
जालौर 31.8…… 11.3
सिरोही 30.7…….. 15.2
फतेहपुर 27.5….. 7.1
करौली 26.1… 8.5
माउंट आबू 24.0………. 10.0