May 19, 2024

बीकानेर: महिला के गले से चेन तोड़ ले गए बदमाश

बीकानेर। महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ले जाने का मामला व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। घटना पांच मई की है। इस संबंध में पवनपुरी निवासी उज्ज्वल गौड पत्नी मोहित शर्मा ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कराा है। परिवादिया ने बताया कि अज्ञात आरोपी उसके गले में पहनी हुई चेन को तोड़कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।