May 20, 2024

बीकानेर / पति-पत्नी के साथ गाली-गलौच कर की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी, महिला के गले में पहनी सोने की चैन भी छीनी
बीकानेर। शहर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के साथ कर पत्नी के गले में पहली सोने की चेन छीन ले जाने मामला सामने आया है। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में कोहरियों का मौहल्ला निवासी 60 वर्षीय सलमा पत्नी जलालूद्दीन झूलन ने खूमराज व उसके लड़के तेजसिंह व उसका बड़ा लड़का तथा 10-12 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादिया ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि 28 नवंबर को उसके व उसके पति के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए थाप-मुक्कों से मारपीट की तथा उसके गले में पहनी सोने की चेन छीन ली, जो करीब 12 ग्राम की थी। आरोप है कि आरोपियों ने उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ धारा 341, 323, 382, 504, 506, 143 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।