May 20, 2024

गिन्नाणी की समस्या काे लेकर जनसुनवाई में पहुंचे भाजपा नेताओं की पुलिस से खींचतान

जूनागढ़ खाई की समस्या काे लेकर जिला परिषद जनसुनवाई में पहुंचे भाजपा नेताओं की पुलिस से खींचतान हा़े गई। पुलिस ने अंदर जाने से राेका ताे नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। माहाैल बिगड़ा देख संभागीय आयुक्त ने उन्हें अंदर बुला लिया। समस्या सुनने के बाद शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

मानसून की पहली बारिश में जूनागढ़ की खाई क्षतिग्रस्त हा़े गई थी। उसकी मरम्मत का काम चल रहा है। इस वजह से पुरानी गिन्नाणी का रास्ता बंद है। इस समस्या काे लेकर भाजपा नेताओं ने गुरुवार काे खाई में प्रदर्शन किया। उसके बाद जिला परिषद पहुंचे, जहां जनसुनवाई में सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। नेता अंदर जाने लगे ताे पुलिस ने राेक दिया। केवल चार लाेगाें काे अंदर जाने की अनुमति दी। इस बात काे लेकर नेताओं की पुलिस से गर्मागर्म बहस हा़े गई। भाजपा नेता नारे लगाने लगे।

शाेर सुनकर संभागीय आयुक्त ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी के कक्ष में नेताओं काे वार्ता के लिए बुलाया। भाजपा नेताओं ने शहर की टूटी सड़कें, खाई, सीवरेज अाैर जगह-जगह भरे पानी काे लेकर नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रतापसिंह, माेहन सुराना, सत्यप्रकाश आचार्य, अशाेक प्रजापत, वेद व्यास और मनीष आचार्य ने खाई की दीवार बनाने में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए पानी राेकने के लिए पैरलल नाला बनाने की मांग की। इस दाैरान कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, निगम आयुक्त गाेपालराम बिरदा, एडीएम प्रशासन अाेमप्रकाश भी माैजूद थे।