May 16, 2024

बीकानेर- इस क्षेत्र में फायरिंग की सूचना से हड़कंप

बीकानेर।नया शहर थाना क्षेत्र में फायरिंग की खबर सामने आयी है। घटना नया शहर थाने क्षेत्र के जस्सुसर गेट क्षेत्र की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह फायरिंग करीब एक घंटे पहले की है। यह फायरिंग जस्सुसर गेट से पुगल रोड़ की और जाने वाली रोड़ पर हुई बताते है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और फायरिंग के बारे पुख्जा जानकारी जुटाई जा रही है।