May 20, 2024

सूडसर. लखासर में रविवार शाम को एक सांड सूने मकान की छत पर चढ़ गया और चार घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से इस सांड को सुरक्षित नीचे उतारा गया। जानकारी के अनुसार गांव के एक मकान की छत पर शाम चार बजे एक सांड चढ़ गया।

इसके बाद जब लोगों ने देखा तो इसको नीचे उतारने के जत्न शुरू किए गए। लखासर टोल प्लाजा से क्रेन बुलाकर इस सांड के करीब चार घंटे बाद सुरक्षित उतार लिया गया। घर पर कोई नहीं था और इस दौरान सांड घर में घुसा तथा सीढ़ियों से छत पर चला गया।