May 19, 2024

बीकानेर. गांधी विद्या मंदिर, सरदारशहर एवं आयुर्वेद विभाग बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय सर्वज्वरहर क्वाथ वितरण कार्यक्रम के अन्तर्गत दूसरे दिन आयुर्वेद विभाग के सभी दस बुथों पर काढे का वितरण किया गया।
आयुर्वेद विभाग के उपनिदेषक डाॅ कौशल कुमार कालरा ने बताया कि विभाग के दस बुथों पर कुल 5 हजार 197 लोगों ने काढे का सेवन किया। कार्यक्रम के प्रभारी डाॅ सुधान्शु व्यास एवं कार्यक्रम समन्वयक डाॅ रामकुमार शर्मा द्वारा सभी दसों बुथों का निरीक्षण किया गया तथा आमजन को इस क्वाथ सेवन हेतु पे्ररित किया गया।
आयुर्वेद विभाग के साथ में सहयोगी संस्था विप्र फाउण्डेषन के कार्यकर्ताओं द्वारा सभी बुथों के सफल संचालन हेतु सहयोग किया।