May 20, 2024

बीकानेर. पीबीएम अस्पताल से दुपहिया वाहनों की चोरियां थम नहीं रही। हर दूसरे दिन एक बाइक चोरी हो रही है। पीबीएम अस्पताल में बदमाश 45 मिनट के दौरान दो बाइक चोरी कर ले गए। इस संबंध में पीड़ितों ने सदर पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सदर पुलिस के अनुसार छतरगढ़ के महादेववाली निवासी वकीलसिंह पुत्र सुखराम जाट की बाइक चोरी हुई है। उसने रिपोर्ट में बताया कि उसका परिचित पीबीएम अस्पताल में भर्ती है, वह उससे मिलने गया था। पीबीएम परिसर में आठ बजकर 20 मिनट पर बाइक खड़ी की। नौ बजे वापस आया तो बाइक गायब थी। इसी प्रकार पांचू थाना क्षेत्र के देवाराम पुत्र अमराराम मेघवाल की बाइक भी गुरुवार को पीबीएम अस्पताल परिसर से चोरी हो गई। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार रात करीब आठ बजकर 20 मिनट पर बाइक खड़ी की नौ बजे वापस आया तो बाइक गायब थी।