May 19, 2024

भाजयुमो जिला अध्यक्ष वेद व्यास को मिली आतंकी संगठन से धमकी!

बीकानेर। बीकानेर भाजयुमो जिला अध्यक्ष वेद व्यास को आंतकी संगठन द्वारा धमकी दी गयी है। इस सम्बंध में वेद व्यास ने नयाशहर थाने में शिकायत दर्ज करवायी है। मिली जानकारी के अनुसार यह धमकी आतंकवादी संगठन टीटीपी (तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान) के नाम से मिली है। इस सम्बंध में व्यास ने बताया कि बुधवार को उनके 9828877788 नम्बर एक दोपहर 3 बजे के आसपास पाकिस्तान के नम्बर +92 3131935257 से एक व्हाट्सअप संदेश प्राप्त हुआ। जिसमें तहरीक ए तालिबान के किसी स्पोक पर्सन मोहम्मद खुरसानी ने धमकी भरे मैसेज में लिखा कि जो सोशल मीडिया पर कश्मीर और पाकिस्तान के खिलाफ नफरत भरे बयान जारी कर रहा है। उसके लिए यह लफ्ज वी केन सी यु। साथ ही इसी मेसेज में मेरी एक फोटो लगाकर टारगेट लिखकर जीपीएसआरएस हेस 015054848, सिराज, आईडीएमआई इंडिया और 1 दिसम्बर 2023 लिखा मेसेज प्राप्त हुआ है। इसी मैसेज के साथ स्टे होम स्टे सेफ के स्लोगन के साथ बॉम्ब का निशान भी भेजा गया है। वेद व्यास ने बताया कि इसी सम्बन्ध में बीकानेर नयाशहर थाने में प्राथमिक शिकायत दर्ज करवाई गई है साथ ही उक्त आरोपियों को खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई है।