May 14, 2024

बोर्ड निगमों में 3 अध्यक्ष, 67 मेंबर बनाए : पायलट समर्थक विधायक सुरेश मोदी और जीआर खटाणा को राजनीतिक नियुक्ति, अर्चना शर्मा समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष

जयपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 18 दिन बाद फिर बड़े पैमाने पर राजनीतिक नियुक्तियां की हैं। तीन नेताओं को बोर्ड निगमों में अध्यक्ष और 4 को उपाध्यक्ष बनाया है, जबकि 67 नेताओं को सदस्य बनाया है। सचिन पायलट समर्थक दो विधायकों को भी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई है। पायलट समर्थक विधायक सुरेश मोदी को राजस्थान व्यापार कल्याण बोर्ड और गजराज खटाणा को भवन संनिर्माण राज्य स्तरीय सलाहकार समिति का अध्यक्ष बनाया है।
कांग्रेस प्रवक्ता रहीं अर्चना शर्मा को राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस नेता सुचित्रा आर्य को राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रियल डवलपममेंट बोर्ड में उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक दर्शन सिंह गुर्जर को राजस्थान पिछड़ा वर्ग वित्त् एवं विकास निगम में उपाध्यक्ष और अवधेश दीवाकर बैरवा को राजस्थान एससी वित्त आयोग में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई है।
राज्य महिला आयोग में तीन सदस्यों की नियुक्ति की है। गहलोत सरकार ने इससे पहले 10 फरवरी को 44 बोर्ड, निगमों में 58 कांग्रेस नेताओं को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाया था। अब 18 दिन बाद 74 नेताओं को फिर राजनीतिक नियुक्तियां की हैं।

पढ़िए, पूरी लिस्ट…