May 21, 2024

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज बीकानेर में,जानें क्या रहेगा कार्यक्रम
बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत दोपहर 1 बजे बिसाऊ (झुंझुनू ) से प्रस्थान कर 2 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री एम एम ग्राउंड में मिशन 2030 के तहत पापड़, भुजिया उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। गहलोत 3:30 बजे टीवी कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत 4:15 बजे गंगाशहर सुजानदेसर रोड़ स्थित श्री राम झरोखा कैलाश धाम मंदिर में दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 4:45 बजे यहां से नाल एयरपोर्ट जाएंगे तथा 5.10 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।