May 17, 2024

मुख्यमंत्री ने ली मैराथन बैठकें, बजट घोषणाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश
जयपुर। विधानसभा में बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब लगातार विभागों की समीक्षा बैठकर ले रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को अपने आवास पर तीन लगातार मैराथन बैठक ली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दोपहर 12 बजे पीडब्ल्यूडी विभाग, दोपहर 1:30 बजे पीएचइडी और अपराह्न 3:30 बजे आर्थिक सुधार सलाहकार परिषद की तीसरी बैठक ली। सबसे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीडब्ल्यूडी विभाग की बैठक लेकर अधिकारियों को बजट में की गई घोषणाओं समय पर पूरा करने के निर्देश दिए और साथ ही बीते 6 माह के कामकाज की जमीनी हकीकत जानी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों से कहा कि साल 2022- 23 के बजट में 8860 करोड़ रुपए की लागत की घोषणा की गई है, मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों की मरम्मत के कार्यों के लिए 1200 करोड़ रुपए और 1000 किलोमीटर लंबाई के स्टेट हाईवे को दो लेन करने के लिए 1200 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ की लागत के नॉन पैचेबल सड़कें घोषित की गई। बैठक में सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव और मुख्य सचिव उषा शर्मा मौजूद रही।

उसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दोपहर 1:30 बजे पीएचइडी विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जलदाय मंत्री महेश जोशी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में पीएचडी विभाग के लिए की गई घोषणाओं के बारे में बताते हुए जल्द से जल्द बजट घोषणाओं की क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ईस्टर्न कैनल योजना को लेकर भी बैठक में चर्चा की है और जल्द से जल्द विभाग से इस पर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बैठक में कहा कि हर घर तक पीने का पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

आर्थिक सुधार सलाहकार समिति की बैठक में भी चर्चा
वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आर्थिक सुधार सलाहकार परिषद की तीसरी बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार और मुख्य सचिव उषा शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर बैठक में चर्चा की है।