May 20, 2024

बीकानेर। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले ही यहां भाजपा की कमजोर पड़ती लहर के बीच कांग्रेस ने उप चुनावों में जीत की शुरूआत कर दी है। कांग्रेस उम्मीदवारों ने यहां देशनोक नगर पालिका के वार्ड नंबर आठ और श्रीडूंगरगढ पंचायत समिति सदस्य के उप चुनावों में धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज कराई। दोनों जगह मिली जीत के कारण कांग्रेस हल्कों में उत्साह की लहर है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार देशनोक पालिका के वार्ड नंबर आठ में कांग्रेस के किशनलाल सियोता ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी गौरीशंकर तीन मतों से हराया। इसी तरह श्रीडूंगरगढ पंचायती समिति सदस्य की उप चुनावी जंग में कांग्रेस की श्रीमति सुगना देवी ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमति शारदा देवी को १६५ मतो से हराकर जीत दर्ज कराई। इन दोनेां उप चुनावों के परिणामों के बाद सियासी विश्लेषकों का कहना है कि कमजोर शासन-प्रशासन और हावी हुई नौकरशाही यहां भाजपा राज की कमजोर कड़ी बन जाने से कांग्रेस मजबूती से सत्ता की ओर कदम बढा रही है।