May 20, 2024

लोकसभा चुनाव पर सीपी जोशी का बड़ा बयान, इस दिन आ सकती है भाजपा की पहली सूची

जयपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बड़ी-छोटी सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। भाजपा कोई चूक नहीं चाहती है। इसलिए अपनी रणनीति बिल्कुल पुख्ता बना रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मीडिया से बात करते हुए एक बड़ा बयान दिया। सीपी जोशी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी तैयार है। जनता भाजपा को एक बार फिर भारी बहुमत से लोकसभा चुनाव जिताएगी। पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट कब जारी होगी इस सवाल के जवाब में अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा यह तो संसदाय बोर्ड ही तय करेगा। वैसे एक संभावना के अनुसार मार्च महीने के पहले सप्ताह में पहली सूची आ सकती है।