May 17, 2024

जयपुर. संदिग्ध सूचना मिलने पर पुलिस ने रेस्टोरेंट पर छापा मारा, जहां नाबालिग बालक-बालिकाएं हुक्का पीते पाए गए। हुक्का बार संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बजाज नगर पुलिस को टोंक रोड के एक रेस्टोरेंट में अवैध गतिविधयों की सूचना मिल रही थी., जिस पर पुलिस ने शाम के समय अचानक रेस्टोरेंट पर छापा मारा। पुलिस को देख नाबालिग इधर-उधर भागने वगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें निरुद् कर लिया।

एसआई प्रकाश राम विश्नोई ने बताया कि हुक्का बार संचालक सूरज सिंह के खिलाफ अवैध रूप से नाबालिगों को हुक्का पिलाने का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट के बाहर बोर्ड लगा हुआ था, जिस पर भोजन के बारे में जानकारी दी गई। लेकिन अंदर अवैध गतिविधी चलाई जा रही थी। पुलिस को इस हुक्का बार संचालक के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी। इस कारण उस पर नजर रखी जा रही थी।