May 14, 2024

5 राज्यों का एग्जिट पोल : एमपी-छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर, राजस्थान में बीजेपी को बढ़त का अनुमान; जानें अन्य राज्यों का हाल

भोपाल/ जयपुर/ रायपुर/ हैदराबाद/ आइजोल। 5 राज्य, यानी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम की वोटिंग पूरी हो चुकी है। रिजल्ट 3 दिसंबर को घोषित होंगे, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल। इसके मुताबिक 5 में 2 राज्यों में भाजपा और 2 में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। एक में क्षेत्रीय पार्टी सबसे बड़ी पार्टी की ओर बढ़ती दिख रही है।

राजस्थान: अब तक सामने आए 4 एग्जिट पोल में सभी भाजपा की सरकार बनती दिखा रहे हैं। कांग्रेस 60 से 90 सीटो पर सिमटती नजर आ रही है।

मध्य प्रदेश: अब तक के 6 एग्जिट पोल में से 4 भाजपा की सत्ता में वापसी करवा रहे हैं, जबकि 2 पोल्स कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जता रहे हैं।

छत्तीसगढ़: अब तक के 7 एग्जिट पोल में से 7 कांग्रेस की सरकार बनाने का अनुमान जता रहे हैं। भाजपा कांग्रेस को कड़ी टक्कर देती दिख रही है।

तेलंगाना: अब तक​​​​​​ 2 एग्जिट सामने आए। इनमें 1 में कांग्रेस और एक में हंग असेंबली का अनुमान जताया गया है।

मिजोरम: अब तक 2 एग्जिट पोल सामने आए। इनमें से एक में हंग असेंबली का अनुमान जताया गया है। एक में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) की सरकार बनती दिख रही है।

मिजोरम के एग्जिट पोल; जनाधार की तलाश में BJP, कांग्रेस-MNF के बीच मुख्य मुकाबला

पूर्वोत्तर भारतीय राज्य मिजोरम के एग्जिट पोल अनुमान के मुताबिक एमएनएफ को 10-14 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 5-9 सीटें मिलने के आसार हैं। भाजपा जनाधार तलाशती दिख रही है। बीजेपी को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 15-25 सीटें जा सकती हैं।

  • इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक एमएनएफ 14-18 सीटें जीतेगी। कांग्रेस को 8-10 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 0-2 सीट मिल सकती है। अन्य और निर्दलीय के खाते में 12-16 सीटें जानें का अनुमान है।

तेलंगाना का एग्जिट पोल : कांग्रेस को लीड, बीआरएस पिछड़ सकती है; भाजपा दोहरे अंकों में!

मतदान खत्म होने के साथ ही तेलंगाना का एग्जिट पोल आ चुका है। कांग्रेस को लीड मिलने की संभावना है। जन की बात के एग्जिट पोल में 48-64 सीटें मिलने की संभावना है। बीआरएस पिछड़ सकती है। इस सर्वे के मुताबिक मुख्यमंत्री केसीआर को 40-45 सीटें मिल सकती हैं। पहली बार भाजपा दोहरे अंकों में जा सकती है। भाजपा 7-13 सीटें जीत सकती है।

  • तेलंगाना में इंडिया टीवी सीएनएक्स के अनुमान के मुताबिक सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 31-47 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 63-79 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को महज दो-चार सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 5-7 सीटें जा सकती हैं।

छत्तीसगढ़ : जन की बात के एग्जिट पोल में भी कांटे की टक्कर

जन की बात के एग्जिट पोल में भी छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर होगी। कांग्रेस को 34-45 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 42-53 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को तीन सीटें मिले सकती हैं।

  • टीवी 5 न्यूज के अनुमान के मुताबिक कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। पार्टी 56-64 सीटें जीतने में सफल होगी। भाजपा को 29 से 39 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य और निर्दलीय के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।
  • एबीपी और सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस को 41 से 53 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 36 से 48 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 0-4 सीटें जा सकती हैं।
  • न्यूज-24 और टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल अनुमान में कांग्रेस को 57 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 33 सीटें मिलेंगी। अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं जाएगी।
  • रिपब्लिक और मैट्रिज के अनुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। कांग्रेस को 44 से 52 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 34 से 42 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • टीवी-9 पोल स्ट्रैट के अनुमान के अनुसार कांग्रेस को 40-50 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 35-45 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 0-3 सीटें मिल सकती हैं।
  • टाइम्स नाऊ और ईटीजी के सर्वे में कांग्रेस को 48-56 सीटें मिलने का अनुमान है। इस सर्वे के मुताबिक भाजपा को 32-40 सीटें, जबकि अन्य के खाते में 2-4 सीटें जा सकती हैं।

राजस्थान में CM अशोक गहलोत को झटका, भाजपा को बड़ी बढ़त मिलने के आसार

जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को केवल 62-85 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 100-122 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों के खाते में 14-15 सीटें जाने का अनुमान है।

  • आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में राजस्थान में कांग्रेस को 86-106 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा 80-100 सीटें जीत सकती है। अन्य के खाते में 9-18 सीटें जा सकती हैं।
  • टीवी-9 पोल स्ट्रैट के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 90-100 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा के खाते में 100-110 सीटें जा सकती हैं। अन्य और निर्दलीय उम्मीदवारों को 5-15 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • टाइम्स नाऊ ईटीजी के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 56-72 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 108-128 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 13-21 सीटें जा सकती हैं।
  • रिपब्लिक पी मार्क के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार को तगड़ा झटका लगने के आसार हैं। इसके मुताबिक कांग्रेस को केवल 69-91 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 105-125 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 5-15 सीटें जाएंगी।
  • राजस्थान में इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 94-104 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा केवल 80 से 90 सीटों पर सिमटती दिख रही है। अन्य के खाते में 14-18 सीटें जा सकती हैं।

मध्य प्रदेश में भाजपा को बहुमत का अनुमान

रिपल्बिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को 118-130 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 97-107 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। इन अनुमानों के मायने हैं कि मध्य प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिलेगा। बता दें कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 116 है।