May 17, 2024

गुजरात के अहमदाबाद में देर रात एक अस्पताल में आग लग गई। इसमें कम से आठ मरीजों की मौत हो गई है। जिस अस्पताल में यह हादसा हुआ उसका नाम श्रेय अस्पताल है, इसे कोविड-19 के लिए समर्पित अस्पताल बनाया गया था। जानकारी के अनुसार यहां 50 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था। हादसे के बाद 35 अन्य मरीजों कों दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है।

आग अस्पताल के आईसीयू में लगी। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में देर रात तीन बजे आग लगी।