May 4, 2024

सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने महिला से की अश्लील टिप्पणी : कर्मचारी से फोन पर गंदी बातें करने लगा, गाली गलौज भी की

अजमेर। अजमेर जिले के स्कूल के हेडमास्टर की ओर से महिला कर्मचारी से फोन पर अश्लील बातें करने व गाली गलोच करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने क्रिश्चयनगंज थाने में आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दोनों में स्कूल डाटा अपडेशन करने को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि पोर्टल पर स्कूल के डाटा संकलन व अपडेशन का कार्य चल रहा है। इसके लिए प्रभारी होने के कारण उसने गवर्नमेंट स्कूल के संस्था प्रधान अभय सिंह को 7 जून को यू.डी.आई. एस.ई. पोर्टल पर स्कूल डाटा अपडेट करने के लिए बोला। इस पर उसने कहा कि रोज रोज तंग करने का क्या औचित्य है, वह कम्प्युटर नहीं जानता और यह भी बोला कि अब फोन मत करना। उसी दिन साढ़े 8 बजे उसने मोबाइल पर फोन किया और ऑफिस वर्क समझकर फोन उठा लिया।
इस पर उसने शारीरिक अंगो को लेकर अश्लील टिप्पणी की और गलत कृत्य करने की कहते हुए गालियां दी। फिर से रात 10.58 बजे उसने वापस फोन किया। इस पर पति ने फोन उठाया, लेकिन वह कुछ नही बोला। इससे वह मानसिक तनाव में है और असुरक्षित महसूस कर रही है। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्रिश्चयनगंज थाना प्रभारी डॉ. रविश सामरिया ने बताया कि एज्यूकेशन डिपार्टमेन्ट में डाटा अपडेशन का काम चल रहा है। इसको लेकर महिला कार्मिक के साथ एक स्कूल के संस्था प्रधान ने गाली गलोच कर अशोभनीय व्यवहार किया। महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।