May 21, 2024

दीवार ढहने से दो व्यक्ति में मलबे में दबे

सूरतगढ़ उपखंड के ग्राम पंचायत संगीता के 3 पीपीएमए में शनिवार देर शाम घर में दीवार ढहने से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को सूरतगढ़ के निजी चिकित्सालय में पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गांव 3 पीपीएमए में चेतराम पुत्र हजारी राम व उसका भतीजा हेतराम पुत्र दलीप (36) दोनों बरसात के बाद पशुओं के मकान की छत सही कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार ढह गई। इससे दोनों चाचा भतीजा दीवार के नीचे दब गए।

आवाज सुनकर आसपास के लोग व घरवाले मौके पर पहुंचे। दीवार के मलबे से निकालकर सूरतगढ़ के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया था। वहीं घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक के शव को सूरतगढ़ के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।